संदेश

विवाह वर्षगांठ

वर्ष पच्चीस बीत गया, कुछ हासिल हुआ, कुछ छूट गया। जो छूट गया वो पायेंगे, हम नया सबेरा लायेंगे, अच्छे दिन भी आयेंगे। #रजत_जयंती  #शादी_की_सालगिराह मेरी ✍️से सज्जन सिंह 02.06.2023

बटवारा

  खेत थे बड़े बड़े सब बट गये, बड़ा था परिवार पर अब घट गये, सांस तक थी आस पर छूट गयी जिंदगी भी शायद हमसे रूठ गयी काल कवलित मेरे दो भाई हुये माँ बाप यादों में है समाए हुये पूर्वजों की जागीर के लिए सब जग गये, फिट फिट जमीन के लिये लड़ गये, दोष जितना सबका है उतना मेरा भी है, न बटे जमीन क्यों न हम अड़ गये। माँ के जेवर का सबको ध्यान था कर्ज का नहीं किसी को भान था। टपकती छत भूल गये,दिन कैसे गुजरे भूल गये, नया मकान याद रहा उस पर ही अभिमान रहा। मेरी ✍️से सज्जन सिंह 08.05.2023

धरतीपुत्र

 धरतीपुत्र श्रीमान मुलायम सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि। परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।एवं उनके पूरे परिवार सहित उनके सभी शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। उनके पक्ष या विपक्ष में बहुत कुछ लिखा जा सकता है पर राजनीति और संबंधों को नेताजी हमेशा अलग रखे।शायद यही कारण है कि उनके न रहने से सभी दुखी है। सोनिया गांधी जी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देना मैं उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि मानता हूँ। कारसेवकों पर गोली चलवाना उनके ऊपर लगा सबसे बड़ा धब्बा है जिसे जब तक श्री राम मंदिर की पताका फहरती रहेगी तब तक याद किया जाएगा। लालू यादव जी एवं शरद यादव जी के विरोध के कारण प्रधानमंत्री नहीं बन पाना उनके जीवन का सबसे दुखद पल था। जिंदगी भर धोती पहनने वाले नेताजी ने लोहिया जी की धोती पकड़ कर राजनीति में आये और चंद्रशेखर जी की धोती पकड़ कर सत्ता प्राप्ति किये पर लखनऊ गेस्ट हाऊस कांड में धोती फाड़ने के आरोप से समाजवाद की धोती उतार दिए और धनबल ,बाहुबल,जाति,धर्म की राजनीति जीवन पर्यन्त किये। जिस परिवार में उन्होंने 22 पद दिये जो जिस लायक था प्रधान से लेकर मुख्यमंत्री तक उसी परिवार...

जन्माष्टमी

जन्माष्टमी जन्माष्टमी पर काश फिर से जन्मे कृष्ण भगवान, लोगों में विश्वास जगे फिर धर्म का हो ज्ञान, जात-पात का भेद मिटे और सबका हो सम्मान, न हो कोई निर्धन हिन्द में न हो कोई अज्ञान,  बाढ़ ख़त्म हो ख़त्म हो सुखा खुश हो जाये किसान, आतंक ख़त्म हो ख़त्म हो नक्सल खुश हो जाये जवान,  नेताओं में संवेदना जागे बने देश महान,  सारा भारत एक हो जाये विश्व में बने पहचान,  जन्माष्टमी पर काश फिर से जन्मे कृष्ण भगवान। मेरी ✍️ से सज्जन सिंह 28.08.2016

15 अगस्त

15 अगस्त..!!! झुका झंडा ब्रिटिस राज का, जनता का यह तंत्र हुआ, आज ही के दिन सन 47 में, अपना देश स्वतंत्र हुआ। मेरी ✍️से सज्जन सिंह 14.08.2015

स्वतंत्रता की पावन बेला…..!!!

  स्वतंत्रता की पावन बेला…..!!! हे जन इस बेला में वह, ओज फिर दिखला दो। नवभारत की नींव हिल रही, इसको जरा टिका दो। जात-पात से दूर एक, समृद्धि समाज बना दो। अंग्रेज तो चले गए, अंग्रेजियत जरा मिटा दो। कृष्ण-राम की धरा में, नवचेतना का दीप जला दो। नव विधान का संविधान, फिर से एक बना दो। मेरी ✍️से सज्जन सिंह 14.08.2021

स्वर्णपदक-नीरज चोपड़ा-ओलंपिक 2021

  स्वर्णपदक-नीरज चोपड़ा-ओलंपिक 2021 भाला फेक के भारत माँ के भाल का मान बढ़ाया है। सात समंदर पार तुमने जापान में तिरंगा फहराया है। सवर्ण-पदक सौ-साल के सूखे में वर्षा बन के आया है। सूरज-चंदा-तारा बन जन-जन का मन हर्षाया है। नाम की तरह खिल कर के ही वापस आया है। पानीपत के लाल-बाल ने देश का मान बढ़ाया है। मेरी ✍️से सज्जन सिंह 07.08.2021