गणतंत्र दिवस

 जिस दिन आतंकवादी संसद तक नहीं पहुँच पाएंगे,

असली गणतंत्र दिवस हम उसी दिन मनाएंगे।


जिस दिन किसी जवान का शव कश्मीर से नहीं आएंगे,

असली गणतंत्र दिवस हम उसी दिन मनाएंगे।


जिस दिन जात पात और धर्म भुलाकर हम हिंदुस्तानी कहलायेंगे,

असली गणतंत्र दिवस हम उसी दिन मनाएंगे।


जिस दिन माँ बहनों का सब सम्मान कर पाएंगे,

असली गणतंत्र दिवस हम उसी दिन मनाएंगे।


जिस दिन हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान ला पाएंगे

असली गणतंत्र दिवस हम उसी दिन मनाएंगे।


राष्ट्रवाद का मूल मंत्र जब जन जन तक पहुचायेंगे,

असली गणतंत्र दिवस हम उसी दिन मनाएंगे।


जय हिन्द....!!!!!

मेरी ✍️से

सज्जन सिंह

२६.०१.२०१७ 

26.01.2017

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्वतंत्रता की पावन बेला…..!!!

स्वर्णपदक-नीरज चोपड़ा-ओलंपिक 2021

बटवारा