जन्माष्टमी
जन्माष्टमी जन्माष्टमी पर काश फिर से जन्मे कृष्ण भगवान, लोगों में विश्वास जगे फिर धर्म का हो ज्ञान, जात-पात का भेद मिटे और सबका हो सम्मान, न हो कोई निर्धन हिन्द में न हो कोई अज्ञान, बाढ़ ख़त्म हो ख़त्म हो सुखा खुश हो जाये किसान, आतंक ख़त्म हो ख़त्म हो नक्सल खुश हो जाये जवान, नेताओं में संवेदना जागे बने देश महान, सारा भारत एक हो जाये विश्व में बने पहचान, जन्माष्टमी पर काश फिर से जन्मे कृष्ण भगवान। मेरी ✍️ से सज्जन सिंह 28.08.2016